शादी हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शादी में विदाई अक्सर शादी के बाद ही होती है। लेकिन आज हम ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर शादी के पहले ही लड़की अपने ससुराल चली जाती है। असल में ये एक परंपरा के नाम पर होता है जो सालों से चली आ रही है।

शादी के दो दिन पहले ही विदा हो जाती है दुल्हन:
झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में शादी की यह अनोखी परंपरा काफी वर्षों से चली आ रही है। यहां दूल्हे के परिजन लग्नबंधी (स्थानीय रिवाज) करने दुल्हन के घर जाते हैं और बिन शादी के ही कन्या को विदा करा अपने घर ले आते हैं। एक से दो दिनों तक दुल्हन घर की बुजुर्ग महिलाओं के साथ रहती है। फिर दुल्हन के पिता और परिजन बारात लेकर पहुंचते हैं।
ससुराल में होती है शादी:
अपने घर पहुंचे बारात में दूल्हा भी शामिल होता है। यहीं पिता कन्यादान करते हैं। यानि ससुराल में ही लड़की की शादी होती है। इतना ही नहीं लड़के के घर ही शादी की रस्म पूरी की जाती है। फिर दुल्हन को वहीं छोड़ बारात विदा हो जाती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal