युवावस्था के बाद की बढ़ती उम्र हर किसे पसंद होती है। बच्चे भले ही चाहते हैं कि वे जल्दी बड़े हो जाएं, लेकिन हम जब युवा हो जाते हैं तो वृद्धावस्था को पसंद नहीं करते हैं। सभी को अपनी उम्र से कम दिखने की चाहत होती है और इसके लिए वो काफी पैसे भी खर्च करते है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक ऐसा भी देश है, जहां की महिलाओं पर बढ़ती उम्र का असर ही नहीं होता है। और भी बहुत सारी खूबियां है इस देश और यहां की संस्कृति की।

दरअसल, जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वो है ताइवान। ये एक द्वीप है जो कि अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का हिस्सा है। यहां की आबादी लगभग 2.36 करोड़ के आसपास है और यहां के 70 फीसदी लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। लेकिन यहां कि महिलाएं अपनी खूबसूरती का विशेष ध्यान देती है। यहां कि महिलाएं जवां रहने के लिए धूप में ज्यादा बाहर नहीं निकलतीं। यहां कि महिलाओं का मानना है कि धूप में निकलने से चेहरा काला और खराब हो जाता है।
ताइवान के लोगों का मानना है कि धूप में निकलने से उम्र घट जाती है और इसलिए चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो, लोग धूप में बिलकुल भी नहीं निकलते। यहां के लोग खेलों में भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं और इसलिए भी वो बहुत फिट रहते हैं। हममें से कई लोगों को बारिश में भींगना काफी पसंद करते हैं, लेकिन ताइवान के लोग हमसे देश से उलट, बारिश में भींगना बिल्कुल पसंद नहीं करते।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal