एजेंसी/ बरेली : उतर प्रदेश के बरेली में एक अजीबोगरीब शादी हुई है। इस शादी में दुल्हा-दुल्हन कोई और नहीं बल्कि भाई-बहन है। घर से भागकर 20 साल के दुल्हे ने अपनी 14 साल की बहन के साथ निकाह कर लिया। इसके बाद लड़की के रिश्तेदारों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के किला छावनी इलाके में एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद दूसरे व्यक्ति से निकाह कर लिया था। पहले पति से उसको एक बेटी थी। वहीं दूसरे पति का भी पहले से एक लड़का था। इसी बीच पति-पत्नी की मौत हो गई।
इसके बाद लड़की अपने मामा-मामी के साथ रहने लगी। लेकिन भाई-बहन के बीच नाजायज संबंध कायम हो गया। लड़की की मामी ने बताया कि 20 मई को लड़की को उसका भाई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। एक दरगाह पर जाकर दोनों ने निकाह कर लिया। उधर घर वाले दोनों को ढुंढते रहे।
बीते रविवार को पता चला कि दोनों गढ़ी इलाके में छुपे हुए है। थाना प्रभारी रविंद्र सक्सेना ने बताया कि लड़की अभी नाबालिग है, उसका मेडिकल परीक्षण कराकर उम्र की पुष्टी की जाएगी। कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा, जिसके आधार पर ही कोई फैसला हो सकेगा। आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal