पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा पूर्वानुमान लगाया गया है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के बाद पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में अचानक ठंड ने ज़ोर पकड़ लिया है। इसके चलते रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। ताज़ा जानकारी के अनुसार, विभाग ने आज से 19 तारीख तक पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अगले 5 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में पंजाब समेत कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आई.एम.डी. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो महीनों में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में घना कोहरा, शीतलहर और न्यूनतम तापमान में तेज़ी से गिरावट देखने को मिलेगी।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस वर्ष ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ‘ला-नीना’ है, जो प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के तापमान में गिरावट के कारण होता है। ला-नीना के प्रभाव में ठंडी हवाएं अधिक सक्रिय हो जाती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ला-नीना हालांकि कमज़ोर रहेगा, लेकिन नवंबर से जनवरी तक इसकी स्थिति बनी रह सकती है। ला-नीना के दौरान उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बर्फबारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal