पंजाब पर छाया शीतलहर का साया, 5 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी

पंजाब के तापमान में बीते 24 घंटों में 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री तक गिर चुका है।

राजस्थान के रतीले इलाकों में तापमान गिरने के कारण पंजाब के बॉर्डर जिलों में शीतलहर का असर है। पंजाब में इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो आने वाली 5 दिसंबर तक रहने वाला है। इसके बाद राज्य में हल्की राहत मिलती दिख रही है।

फिलहाल, राज्य में मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। दिन में तापमान 22°C से 24°C के आसपास रहेगा, जबकि रात के समय कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4°C तक गिर सकता है। कई स्थानों पर रातें शिमला से भी ठंडी रहेंगी। बारिश की संभावना नहीं है, और सुबह-शाम सर्दी अधिक महसूस होगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन हवा में ठंडक बनी रहेगी।

मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में बना हुआ है। बीते दिन शीलतहर के बीच यहां का तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा। 5 जुलाई तक इसमें और भी कमी देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, लुधियाना में 4.2 डिग्री, पटियला में 6.5 डिग्री, पठानकोट में 6.2 डिग्री, बठिंडा में 4.2 डिग्री और गुरदासपुर में 5.8 डिग्री बना हुआ है।

वहीं, मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद औसतन तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे बना हुआ है। दिन का तापमान अमृतसर में 21.1 डिग्री, लुधियाना में 22 डिग्री, पटियाला में 23.1 डिग्री और पठानकोट में 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी है। राजस्थान से ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान के अनुसार ये अलर्ट 5 दिसंबर तक जारी रहने का अनुमान है।

स्थिति ना सुधरी तो इसका दायरा और बढ़ सकता है और आने वाले कुछ और दिन शीतलहर प्रभावित कर सकती है। फिलहाल, शीतलहर का असर जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में है।

जानें पंजाब के प्रमुख शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

अमृतसर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com