नीम करोली बाबा इस सदी के महान संतों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में कई लोगों का मार्गदर्शन किया था और आज भी उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों का कई लोग पालन करते हैं।
इस सदी के महान संतों में नीम करोली बाबा का नाम भी लिया जाता है। उन्होंने अपने जीवन काल में कई लोगों का मार्गदर्शन किया था और आज भी उनके विचारों को सिद्धांत मानकर पालन किया जाता है। बता दें कि नीम करोली बाबा के अनुयायी उन्हें हनुमान जी का रूप मानकर उनकी पूजा करते हैं। साथ ही कई ऐसी घटनाएं व कथा भी लोक प्रचलित हैं, जो नीम करोली बाबा द्वारा किए गए चमत्कारों के विषय में बताती हैं और यह विश्वास जगाती है कि उनके पास दैवीय शक्तियां थीं।
नीम करोली बाबा ने अपने प्रवचनों में कई ऐसे विषयों पर चर्चा की थी, जिनका सीधा संबंध आम आदमी के जीवन से है। उन्होंने बताया था कि एक अमीर व्यक्ति कैसा होता है और वह अमीर कब बनता है? आइए जानते हैं-
किसे कहा जाता है अमीर व्यक्ति?
- नीम करोली बाबा ने बताया है कि वास्तविक रूप से अमीर व्यक्ति वह नहीं जो बहुत अधिक धन कमाता है, बल्कि वह है जो उस धन का सही रूप से उपयोग करता है। साथ ही अपने धन का कुछ हिस्सा दूसरों की सहायता के लिए दान करता है।
- नीम करोली बाबा बताते हैं कि कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं होता है। जिसके पास श्रेष्ठ आचरण, चरित्र और ईश्वर रूपी धन है, उसे निर्धन कैसे कहा जा सकता है। जिस व्यक्ति का आचरण कोमल होता है, वह समाज में सम्मान का धनी होता है। जिसके पास ईश्वर रूपी धन है, वह भक्ति का धनी होता है।
- बाबा जी के अनुसार जो व्यक्ति धन खर्च करता है, उसी के पास धन वृद्धि होती है। व्यक्ति पैसा बचाने का जितना मर्जी प्रयास कर ले, लेकिन वह एक न एक दिन खत्म हो ही जाता है। इसलिए धन अर्जन करने के साथ उसका सदुपयोग भी करें। ऐसा ही व्यक्ति धनी बनता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal