हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन ने शुक्रवार को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने फिल्म निर्माता को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कई महीने पहले इस फिल्म निर्माता पर अनगिनत महिलाओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उसके बाद दुनिया भर में ‘मी टू’ आंदोलन चला। 
70 से ज्यादा महिलाओं ने एक समय अमेरिकी फिल्मोद्योग में शक्तिशाली व्यक्ति रहे विंस्टीन पर दुष्कर्म सहित यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। कुछ आरोप दशकों पुराने हैं। 66 वषर्षीय विंस्टीन के खिलाफ मैनहट्टन अभियोजक दुष्कर्म के एक मामले में फर्स्ट एवं थर्ड डिग्री का आरोप लगाएंगे और दूसरे मामले में फर्स्ट डिग्री के आरोप लगाएंगे।
पहले से ही तय जमानत पैकेज के तहत विंस्टीन 10 लाख डॉलर [छह करोड़ 78 लाख रुपये से ज्यादा] नकद जमा कराने और निगरानी डिवाइस पहनने के लिए राजी हुए हैं। उनकी यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है और वह अपना पासपोर्ट जमा कराएंगे।
विंस्टीन के खिलाफ आरोप सामने आने के बाद दुनिया भर की महिलाओं ने आवाज उठाई। धनबल से लैस लोगों द्वारा यौन उत्पीड़न और हमले के खिलाफ दुनिया भर में महिलाओं ने ‘मी-टू’ आंदोलन चलाया। एक महिला ने मैनहट्टन डिस्टि्रक अटॉर्नी कार्यालय के जांचकर्ताओं को बताया था कि हॉलीवुड के फिल्म निर्माता ने कास्टिंग मुलाकात के दौरान उसके साथ अनुचित व्यवहार किया था। पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal