सबसे गर्म रेगिस्तान में जमकर बरसी बर्फ
दुनियाभर के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण ठंड है। आलम यह है कि सबसे गर्म माना जानेवाला सहारा रेगिस्तान भी बर्फ की चादर से ढक गया है। रविवार को आए बर्फीले तूफान के बाद चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है….
16 इंच मोटी बर्फ
खबरों के मुताबिक सहारा रेगिस्तान में हुई बर्फबारी के बाद कहीं-कहीं 16 इंच तक बर्फ जम गई है।
इतना बड़ा रेगिस्तान!
सहारा रेगिस्तान उत्तरी अफ्रीका में है और यह रेगिस्तान इतना बड़ा है कि विश्व की समस्त मरुभूमि का यह आधा भाग है।
4 दशकों में तीसरी बार बर्फबारी
37 सालों में यह तीसरी बार है जब उत्तरी अफ्रीकी देश अल्जीरिया में रेगिस्तान पर बर्फ की चादर बिछी हो।
रविवार से शुरू हुई बर्फबारी
यह बर्फबारी रविवार सुबह शुरू हुई थी और तेजी से चारों तरफ बिछ गई। हालांकि, शहरी हिस्सों में सिर्फ एक या दो इंच ही बर्फ जमी है।
लगातार तीसरे साल बर्फबारी
अल्जीरिया के ऐन सेफरा शहर में 18 फरवरी 1979 को सिर्फ आधे घंटे के लिए बर्फबारी हुई थी। इसके बाद साल 2016 और 2017 में भी इस अफ्रीकी देश में बर्फबारी हुई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal