दिल्ली-यूपी में जल्द ठंड देगी दस्तक, बिहार-झारखंड में आज हो सकती है बारिश

देश के कई राज्यों में अब सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। बीते दिनों ओडिशा,पश्चिम बंगाल समेत झारखंड में दाना तूफान का खासा असर दिखाई दिया और जमकर बारिश हुई। लेकिन अब मौसम करवट लेने लगा है।

दिल्ली यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गुलाबी ठंड की दस्तक होने लगी है। हालांकि, बिहार झारखंड समेत कुछ और राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (28 October) को बिहार झारखंड समेत दक्षिण के राज्यों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30.95 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में कल का न्यूनतम तापमान 26.75 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35.12 सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह आर्द्रता 30% दर्ज की गई। सूर्योदय 06:30:20 बजे हुआ है और सूर्यास्त 17:39:17 बजे होगा।

दिल्ली-यूपी में गिर सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर तक झारखंड, यूपी, बिहार समेत कई और राज्यों में कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। दिल्ली में भी पारा गिरने लगेगा। न्यूनतम तापमान कम हो जाएगा। पूरे उत्तर के राज्यों में सर्दी में तेजी से इजाफा शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली एनसीआर में 31 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में कोहरा भी छाने लगेगा।

बिहार में आज हो सकती है बारिश

चक्रवाती तूफान दाना का असर अब भी कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने कहा है कि अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में मानसून की विदाई

दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे दिन में तपिश बरकरार है। हालांकि, सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है। दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। जिससे पारे में गिरावट आने और ठंडक बढ़ने की आशंका है।

अक्टूबर समाप्त होने वाला है और मानसून की विदाई के बाद से ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का क्रम थमा हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा और चोटियों पर हिमपात भी हुआ, लेकिन बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क है। दून में भी चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com