 आम की महक हर किसी का मन मोह लेती है और भूख बढा देती है। क्या आप जानते हैं दादी नानी के घरेलू नुस्खे बताते हैं कि आम आपको खूबसूरत बनाने के लिये भी बहुत काम आ सकता है। अगर आप आम खा कर उसके छिलके को फेक देते हैं तो आपको बता दें कि छिलका भी बडे़ काम का होता है। इसे धूप में सुखा कर इसका पाउडर बना सकते हैं और फेस पैक बना सकते हैं। आम त्वचा को चमकदार और सुदंर बना सकता है। आम के पल्प को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर से ब्लैकहेड्स, झाइयां, डार्क सपॉट आदि मिटती है। आइये और जानते हैं आम के सौंदर्य वर्धक फायदे।

दादी नानी के घरेलू नुस्खे
आम के सौंदर्य वर्धक फायदे-
1. स्क्रब-
एक टी स्पून आम का पल्प लें, उसमें आधा चम्मच दूध या मिल्क पाउडर, शहद मिलाएं और अपने चेहरे पर गोलाई में मले। इससे डेड स्किन और ब्लैकहेड्स साफ होते हैं साथ ही चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।
2. फेस पैक-
आम तौर पर हम आम के छिलके को फेक देते हैं, पर आप इसे धूप मे सुखा कर पाउडर बना सकती हैं। इसमें दही मिलाएं और फेस पैक बना लें। इससे चेहरे के डार्क स्पॉट, झाइयां हटती हैं।
3. कच्चे आम का रस-
कच्चे आम का टुकड़ा कर के उसे पानी में उबाल लें। इस पानी को चेहरे के पिंपल हटाने में इस्तमाल कर सकती हैं। इस पानी से अपने मुंह को दिन में दो बार धोएं।
4. क्लींजर-
1 चम्मच गेहूं का आटा ले कर उसमें आम का गूदा मिलाएं और त्वचा पर प्रयोग करें। यह चेहरे के पोर्स के अंदर जा कर उसे साफ करेगा।
5. टैनिंग हटाए-
कच्चे या पके आम के छिलके को अपने हाथ और पैरों पर मलें, इसके बाद उस पर दूध की मलाई लगाएं। 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से त्वचा को धो लें। इससे टैनिंग दूर होती है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal