देश भर में एक विस्तृत कृषि क्षेत्र अनुपजाऊ या बंजर भूमि में बदल रहा है। भारतीय शोधकर्ताओं के एक ताजा अध्ययन में दक्षिण भारत के उपजाऊ क्षेत्रों के बंजर भूमि में परिवर्तित होने के चिंताजनक परिणाम सामने आए हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि वर्ष 2011 से 2013 के बीच आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में इन राज्यों के कुल भौगोलिक क्षेत्र का क्रमश: 14.35, 36.24 और 31.40 प्रतिशत भूभाग धरती को बंजर बनाने वाली प्रक्रियाओं से प्रभावित हुआ है।
के अनुसार, आंध्रप्रदेश में भूमि को बंजर बनाने में सबसे बड़ा कारण पेड़-पौधों तथा अन्य वनस्पतियों में गिरावट होना है। इसके अलावा, जमीन के बंजर होने में जल के कारण मिट्टी का कटाव और जल भराव जैसी प्रक्रियाएं भी उल्लेखनीय रूप से जिम्मेदार पाई गई हैं। कर्नाटक में भूमि को बंजर बनाने में पानी से मिट्टी का कटाव सबसे अधिक जिम्मेदार पाया गया है। इसके अलावा वनस्पतियों में कमी और लवणीकरण भी इसके लिए जिम्मेदार है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal