सुबह खाली पेट आंवले का पानी पीना सेहत के लिए वरदान है। आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। अगर इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लिया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। आंवला वॉटर पेट को साफ रखने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
इसके अलावा यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। इसके अलावा, यह वजन कम करने में भी सहायक है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग प्रॉसेस को बढ़ावा देता है। जो लोग डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल या बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी आंवला वॉटर किसी औषधि से कम नहीं है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है, बालों की जड़ों को मजबूत करता है और उन्हें असमय सफेद होने से बचाता है। कुल मिलाकर, सुबह खाली पेट आंवला वॉटर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। ये संक्रमण के खिलाफ शरीर की प्राथमिक रक्षा, व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन और कार्य को बढ़ाता है। इसके अलवा ये इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। इससे सर्दी-जुखाम और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
वेट लॉस में मददगार
आपको बता दें कि आंवले में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं।
डाइजेशन भी सुधारे
अगर आप आंवले का पानी रोजाना पीते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर करता है। आंवले में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही आंवले में क्रोमियम होता है, जो मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं आंवले में पोटैशियम होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।
हेल्दी स्किन
आंवले में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये स्ट्रेस को कम करने और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मददगार हैं। अगर आप रोजाना आंवले का पानी पीते हैं तो स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है, जिस से उम्र बढ़ने के लक्षण कम होते हैं और स्किन भी ग्लोइंग बनती है।