अब तक माना जाता रहा है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा उम्र में सेक्स का भरपूर लुत्फ लेती हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो एक बार ताजा सर्वे पर नजर जरूर दौड़ाएं। क्योंकि इस सर्वे के अनुसार ऐसा नहीं है, बल्कि कहानी बिल्कुल उल्टी है।

अटलांटा की एक सेक्स टॉय बनाने वाली कंपनी लवहनी के सर्वे के अनुसार महिलाएं अपने जीवन में सबसे ज्यादा सेक्स का आनंद 26 साल की उम्र में लेती है। यानी पूरे जीवनकाल में सेक्स का सबसे ज्यादा लुत्फ महिलाएं 26 साल की उम्र में लेती हैं, जबकि पुरुष 32 साल की उम्र में सबसे ज्यादा सेक्स को एंजॉय करते हैं।
1000 लोगों पर किए गए इस सर्वे में 18 से 65 साल के लोग शामिल थे। जब उनसे उनके सेक्स लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा सेक्स का लुत्फ उन्होंने 18 साल की उम्र में लिया जबकि महिलाएं 35 साल की उम्र में सेक्स का सबसे ज्यादा लुत्फ लेती हैं।
सर्वे में शामिल लोगों के सवालों के जवाब से ये बात सामने आई कि पुरुषों ने जहां 17 साल की उम्र में पहली बार सेक्स किया वहीं लड़कियों ने 16 साल की उम्र में कौमार्य गंवाया। वहीं पहली बार सेक्स करने के बाद जहां पुरुषों को अपने बेस्ट सेक्स के लिए 15 साल का इंतजार करना पड़ा, वहीं महिलाओं ने 10 साल बाद बेस्ट सेक्स का अनुभव किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal