सर्दियों में सीजन में मटर खाने का अपना अलग ही मजा है। लेकिन अक्सर एक ही तरह की सब्जी खाकर मन ऊब जाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे मटर का निमोना बनाने की आसान विधि, जिसे खाकर आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- एक कप हरी मटर के दाने
- एक उबला आलू
- एक कप टमाटर
- हरा धनिया
- तीन बारीक कटी हरी मिर्च
- आधा चम्मच अदरक पेस्ट
- आधी छोटी चम्मच जीरा
- चुटकीभर हींग
- एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- आधी छोटी चम्मच हल्दी
- आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च
- छोटी चम्मच गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- दो बड़े चम्मच सरसों का तेल
विधि :
- सबसे पहले मिक्सर की मदद से हरी मटर के दानों को पीस लें और इसे किसी बर्तन में निकालकर अलग रख दें।
- अब उबले आलू को छोटे-छोटे पतले टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें आलू डालकर हल्के सुनहरे होने तक तलें।
- अब आलू प्लेट में निकाल लें और इसी तेल में जीरा और हींग डालकर भुनें।
- इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से भुन लें।
- अब इसमें पिसी हुई मटर डालकर कुछ मिनट पकाएं और फिर एक कप पानी डालें और तले हुए आलू डाल दें।
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला और नमक डालकर अच्छे से पकाएं।
- अब हरी धनिया से इसे गार्निश कर रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal