अमेरिका के दक्षिणपंथी इंफ्लुएंसर्स को रूस ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया

आरोप है कि इंफ्लुएंसर्स को यूक्रेन युद्ध और अन्य वैश्विक मुद्दों पर रूस का पक्ष दिखाते हुए अंग्रेजी में वीडियो बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिससे घरेलू स्तर पर बंटवारा किया जा सके और अमेरिका को कमजोर किया जा सके।

अमेरिका के कुछ दक्षिणपंथी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर आरोप है कि उन्होंने रूस के लिए काम किया। गौरतलब है कि इंफ्लुएंसर्स को भी नहीं पता था कि वे रूस के प्रभाव में काम कर रहे हैं। अमेरिकी अभियोजकों का कहना है कि जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति थे तो ये इंफ्लुएंसर्स देश में दक्षिणपंथी राजनीतिक विमर्श को भी बढ़ावा दे रहे थे।

बुधवार को दायर किए गए एक अभियोग में एक मीडिया कंपनी पर आरोप लगाए गए हैं, जिससे जुड़े छह दक्षिणपंथी इंफ्लुएंसर्स भी आरोपी बना गए हैं। इनमें मशहूर इंफ्लुएंसर टिम पूल, डेव रुबिन और बेनी जॉनसन जैसे नाम शामिल हैं। इनके सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं।

इंफ्लुएंसर्स पर लगे हैं गंभीर आरोप
अभियोग में इंफ्लुएंसर्स पर आरोप है कि इन लोगों को रूस के सरकारी मीडिया कर्मचारियों द्वारा फंडिंग दी जा रही थी। हालांकि इन इंफ्लुएंसर्स को भी कथित तौर पर इसकी जानकारी नहीं थी। आरोप है कि इंफ्लुएंसर्स को यूक्रेन युद्ध और अन्य वैश्विक मुद्दों पर रूस का पक्ष दिखाते हुए अंग्रेजी में वीडियो बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिससे घरेलू स्तर पर बंटवारा किया जा सके और अमेरिका को कमजोर किया जा सके।

वहीं आरोपों का सामना कर रहे कुछ इंफ्लुएंसर्स ने दावा किया है कि उन्हें नहीं पता था कि जो कंपनी उन्हें फंडिंग कर रही है वह रूस की कंपनी है। उनका दावा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अभियोग में आरोप है कि रूस की तरफ से टेनेसी स्थित कंटेंट बनाने वाली कंपनी को करीब एक करोड़ डॉलर की फंडिंग की गई ताकि वह रूस समर्थित कंटेंट बनाएं। रूस की कथित साजिश के मामले में अमेरिका ने फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट और धन शोधन के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com