हमेशा अपने बयानों से विवादों में रहनेवाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह फिर से एक बार सुर्खियों में हैं। दरअसल चर्चा उनकी आनेवाली लघु फिल्म को लेकर है। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह अब फिल्म में भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

गिरिराज सिंह को इस फिल्म में हर गरीब और जरूरतमंद की आवाज बताया गया है। दिनकर फिल्म प्रोडक्शन की पहली फिल्म चौहर के नायक अमिय कश्यप ने कहा कि गिरिराज सिंह जैसी राजनीतिक हस्तियों पर फिल्म का निर्माण होना अच्छी बात है।
उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय आ रहे हैं। उनके आने के बाद फिल्म के साथ अन्य विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में किनकी क्या भूमिका होगी, कौन-कौन कलाकार होंगे, इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग में जन्म लेने वाले गिरिराज सिंह के जीवन से जुड़ी कहानियों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के पीए सोनू ने कहा कि अभी उन्हें फिल्म के संबंध में पूरी जानकारी नहीं है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal