हिसार नगर निगम ने पटेल नगर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोगों ने नगर सुधार मंडल की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था। निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ पटेल नगर में पहुंची थी। निगम ने सफाई कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया हुआ था।
हिसार नगर निगम ने पटेल नगर में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया। यह अवैध निर्माण नगर सुधार मंडल की जमीन पर किए हुआ था। इनमें से कुछ में अवैध पशु बड़े भी बने हुए थे। जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ पटेल नगर में पहुंची। इस दौरान टीम ने पटेल नगर के सामुदायिक केंद्र के पास नगर सुधार मंडल की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया।
हालांकि टीम ने अवैध निर्माण को तोड़ने से पहले उनमें रखे सामान और पशुओं को बाहर निकालने के आदेश दिए। यहां एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण किया हुआ था जबकि अन्य ने शेड आदि लगाकर पशु बाड़े बना रखे थे। इसके अलावा टीम ने सामुदायिक केंद्र के बाहर अवैध रूप से रखे टीन के शेड को भी हटाया। इस अभियान के दौरान कोई विरोध ना हो, इसके लिए निगम प्रशासन ने तह बाजारी टीम और सफाई कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया हुआ था।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
