हरियाणा में कोरोना मरीजो की संख्या 128599 पहुची अब तक 1382 लोगो की हो चुकी मौत

हरियाणा में कोरोना से 26 और मरीजों की मौत हो गई है। जबकि संक्रमण के 1625 नए मामले भी सामने आए हैं। 24 घंटे में 2063 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब मरीजों की संख्या 30 दिन में दोगुनी हो रही है।

फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, अंबाला में एक, रोहतक में एक, पानीपत में चार, करनाल में दो, हिसार में दो, झज्जर में तीन, भिवानी में एक, कुरुक्षेत्र में एक, फतेहाबाद में दो, सिरसा में दो व यमुनानगर में तीन मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।

कुल मरीजों की संख्या अब 128599 पहुंच गई है। जिसमें से 112877 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब 14340 एक्टिव मरीज हैं। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 1382 हो गया है।

अभी 340 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 87.77 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.72 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 141573 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6675 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है.

हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 155, गुरुग्राम में 282, सोनीपत में 119, रेवाड़ी में 82, अंबाला में 73, रोहतक में 77, पानीपत में 41, करनाल में 68, हिसार में 142, पलवल में 31, पंचकूला में 113, महेंद्रगढ़ में 42, झज्जर में 25, भिवानी में 25, कुरुक्षेत्र में 134, नूंह में 15, सिरसा में 76, यमुनानगर में 57, फतेहाबाद में 36, कैथल में 20, जींद में 12 व चरखी दादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं।

अब तक फरीदाबाद में 19819, गुरुग्राम में 20713, सोनीपत में 8261, रेवाड़ी में 5710, अंबाला में 7910, रोहतक में 5924, पानीपत में 7320, करनाल में 7327, हिसार में 6187, पलवल में 2596, पंचकूला में 5992, महेंद्रगढ़ में 3453, झज्जर में 2489, भिवानी में 2746, कुरुक्षेत्र में 5645, नूहं में 1117, सिरसा में 3769, यमुनानगर में 4181, फतेहाबाद में 2331, कैथल में 2439, जींद में 2059  व चरखी दादरी में 611 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

फरीदाबाद में 18392, गुरुग्राम में 18134, सोनीपत में 7597, रेवाड़ी में 5067, अंबाला में 7115, रोहतक में 5055, पानीपत में 6555, करनाल में 6396, हिसार में 4868, पलवल में 2462, पंचकूला में 5132, महेंद्रगढ़ में 2931, झज्जर में 2210, भिवानी में 2466, कुरुक्षेत्र में 4913, नूंह में 1017, सिरसा में 3000, यमुनानगर में 3619, फतेहाबाद में 1920, कैथल में 2062, जींद में 1565 व चरखी दादरी में 401 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com