केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शनिवार को खुलासा किया कि भारत ने भी चीनी सैनिकों को बंदी बनाया था और दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैनिक लौटाए हैं।
उन्होंने दावा किया कि चीन के दोगुने सैनिक मारे गए थे। जनरल वीके सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि झड़प के दौरान इसी तरह हमने भी चीनी सैनिकों को दबोचा था और बाद में उन्हें लौटा दिया गया।
उन्होंने कहा कि चीन कभी नहीं बताएगा कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं। उसने 1962 के युद्ध में भी संख्या नहीं बताई थी और इस बार भी वह हताहतों की संख्या नहीं बताएगा।
जनरल सिंह ने गूगल मैप की मदद से बताया गलवां घाटी में भारत के पास जो इलाका था, वो आज भी हमारे पास ही है। स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि गलवां घाटी में दोनों सेनाओं के विवाद की जड़ पेट्रोल प्वाइंट-14 है, जिस पर हमारा नियंत्रण है। घाटी के एक हिस्से पर चीन 1962 से बैठा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
