
परिवारवालों ने ऐसा सोचा भी नहीं था शादी की एक रात बाद उनकी बेटी उन्हें इस हाल में मिलेगी।
दरअसल, दुल्हन के परिवारवालों ने दूल्हे पर यह आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीली रॉड से वार किया।
जिसके बाद से दुल्हन को कोई होश नहीं है।
नवविवाहिता को गंभीर हालत में गाजियाबाद स्थित मोहननगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो पीड़िता निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। बीती 8 जुलाई को उसका निकाह हुआ था। पीड़िता का निकाह बागपत के सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र में हुआ। पति बागपत में ही टीचर है।
पीड़िता के भाई का कहना है कि उनके यहां शादी के अगले दिन गोद भराई की रस्म होती है।
9 जुलाई को जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो बताया गया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। कमरे में उसकी बहन बेहोशी की हालत में पड़ी थी। जिसके बाद उसने पूछा तो ससुरालवालों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
इसके बाद वह ससुराल वालों के साथ उसे कई हॉस्पिटल में ले गया, लेकिन सभी जगह डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।
आखिर में वह अपनी बहन को लेकर गाजियाबाद के बड़े अस्पताल पहुंचा जहां उसे डॉक्टर ने चौंकाने वाली बात बताई। डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन की हालत बेहद गंभीर है। किसी रॉड से चोट के कारण उसकी आंतें कट गई हैं। प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट पहुंची है।
इसके कारण उसके गर्भाशय को भी काफी नुकसान पहुंचा है।.
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal