सहकारिता चुनाव: द्वाराहाट की चार सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य

सहकारिता चुनाव: द्वाराहाट की चार सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य

साधन सहकारी के वार्ड सदस्यों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विकासखंड की कांडे, ईड़ा, कफड़ा, रियूनी में सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। ईड़ा में तीन तथा कांडे में एक सीट में नामांकन न होने के कारण सीटें फिलहाल रिक्त हैं। सहकारिता चुनाव: द्वाराहाट की चार सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य

द्वाराहाट साधन सहकारी समिति में 11 वार्डों में से रविवार को पांच में चुनाव हुआ। जिसमें बमनपुरी में संजय मठपाल को 88 व हेम मठपाल को 65 मत मिले। जबकि 4 निरस्त हुए। छतगुल्ला में प्रकाश अधिकारी को 21 व जगदीश सिंह को 14 मत प्राप्त हुए। कहाली में भगवती देवी को 24 तथा लीला देवी को सात वोट मिले। एक निरस्त हुआ। 

खोलियाबाज में उमा देवी व प्रेमा देवी को 39-39 मत मिले। जिस कारण लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें उमा देवी को विजयी घोषित किया गया। वहीं, सलना में धन सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी महेंद्र सिंह को 6 वोटों से पराजित किया। चुनाव अधिकारी आनंद रावत रहे। जबकि भुमकिया से लाल सिंह बिष्ट, विजयपुर में कैलाश साह, गवाड़ में त्रिलोक सिंह, असगोली में पनीराम, मल्ली मिरई में दीवान सिंह तथा फलद्वाड़ी में जगदीश चंद्र पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए। इसी प्रकार कुवाली साधन सहकारी समिति में भी आठ सदस्य निर्विरोध चुने गए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com