एजेंसी/ नई दिल्ली : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि क्यों न अकबर रोड़ का नाम बदलकर महाराणा प्रताप मार्ग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि लुटियन्स जोन के कई ऐसे रास्ते जिनके नाम मुस्लिम शासकों के नाम पर रखे गए उनके नामों को बदले जाने की बात भी उन्होंने कही हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मीडिया से इस बारे में चर्चा की और उन्होंने कहा कि वीर राणा प्रताप एक निर्भीक योद्धा थे। यही नहीं उन्होंने मुगलों के आगे घुटने तक नहीं टेके। वे लड़ते रहे। अपने मेवाड़ के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया। अब उनके नाम पर रोड़ का नाम तो रखा ही जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र सरकार से अकबर रोड़ का नाम बदलने की मांग भी की। मनोहर लाल खट्टर ने वीके सिंह से भेंट की और मांग की कि दिल्ली में अकबर रोड़ का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पहले भी पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम के नाम पर रोड़ का नाम रखे जाने से विवाद हो चुका है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal