मुंबई: सेलेब्स चाहे वो टीवी के हो या बॉलीवुड के उनके प्यार और प्रपोज की दिलचस्प कहानी हमेशा सुनने को मिलती है। किस स्टार का किस को-स्टार से अफेयर चल रहे हैं तो किसका ब्रेकअप। लेकिन कुछ टी.वी स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने एक साथ शो में काम किया और इसी दौरान वो कपल बन गए तो कुछ रियलिटी शो में साथ काम करते हुए। इनमें से कई ने तो अपने प्यार का इजहार भी किया। वीडियो : लड़की के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा गया,फतवा जारी करने वाला मौलवी
वीडियो : लड़की के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा गया,फतवा जारी करने वाला मौलवी
अभी हाल ही में रियलिटी शो नच बलिए में शोएब इब्राहिम ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका कक्कड़ को शादी के लिए प्रपोज किया। ऐसे ही कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने प्यार का इजहार रिलयटी शो पर किया है। कुछ का तो प्यार परवान चढ़ा वो आज भी साथ है कुछ का ब्रेकअप हो गया।
सुशांत सिंह राजपूत व अंकिता लोखंडे
इस कड़ी में सबसे पहला नाम सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे का आता है। सुशांत ने नच बलिए में अंकिता को प्रपोज किया था। दोनों ने पवित्र रिश्ता के शो में ही एक दूसरे को दिल दे दिया था। लेकिन बाद में दोनों ने अलग होना सही समझा। आज इनके बीच ना प्यार है ना दोस्ती। बस बीता हुआ कल ही दोनों के जुड़ा की वजह है।
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल
इन दोनों ने रियलिटी शो बिग बॉस में एक साथ हिस्सा लिया। इसके बाद नच बलिए-7 के सेट पर उपेन ने अपनी गर्लफ्रेंड करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज करते हुए रिंग पहनाई। आज दोनों अलग है दोनों ने एक-दूसरे पर यूज करने का आरोप लगाया।
ऋत्विक धंजानी और आशा नेगी
इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल पवित्र रिश्ता से की और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ। इसके बाद रियलिटी शो नच बलिए-6 में दोनों ने हिस्सा लिया और शो के दौरान ऋत्विक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। आज भी दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं।
सरगुन मेहता और रवि दुबे
इन दोनों स्टार्स ने रियालिटी शो नच बलिए-5 में एक साथ हिस्सा लिया और इसी शो में रवि दुबे ने सरगुन मेहता को शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं सीरियल से बाहर आने के बाद कुछ समय बाद ही इन दोनों ने शादी कर ली।
मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत
भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस-10 की कटैंस्टेंट मोनालिसा और उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत का रिश्ता काफी टाइम तक चला। फिर विक्रांत सिंह राजपूत ने बिग बॉस-10 शो में आकर अपनी गर्लफ्रेंड मोनालिसा को शादी के लिए प्रपोज किया और फिर बाद में शो से बाहर आने के बाद दोनों ने जनवरी 2017 में शादी कर ली।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
