महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगाम सीमा विवाद का मुद्दा फिर से सुर्खियों आ गया है। दोनों राज्यों में इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। बेलगाग सीमा विवाद को लेकर भड़के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का पुतला जलाया और एक कन्नड़ फिल्म को सिनेमा घर में चलने से रोक दिया।

वहीं, इस विवाद को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि महाजन आयोग के अनुसार यह स्पष्ट है कि कौन सा भाग महाराष्ट्र और कर्नाटक को दिया गया है। इस तरह का विवाद पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।
महाराष्ट्र बेलगाम पर अपना दावा करता रहा है क्योंकि यहां मराठी भाषी लोगों की बड़ी आबादी रहती है लेकिन यह जिला अभी कर्नाटक में आता है।
हाल ही में एक एक कन्नड़ संगठन की ओर से महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) पर की गई टिप्पणी के बाद बेलगाम को लेकर जारी दशकों पुराना यह विवाद फिर से गरमा गया। महाराष्ट्र एकीकरण समिति कर्नाटक के मराठी भाषी आबादी वाले इलाकों को महाराष्ट्र में सम्मिलित करने के लिए संघर्ष कर रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal