सब्जियां तो हम सभी लोग खाते हैं। विभिन्न प्रकार की सब्जियों का स्वाद और कीमत दोनों ही अलग होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे अजब गजब सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस सब्जी का नाम दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में शुमार है। वहीं हमारे देश में बिहार का एक किसान इस सब्जी की खेती कर रहा है। इस सब्जी का नाम हॉप शूट्स है।
यह सब्जी किसी बाजार में आपको आसानी से नहीं मिलेगी। बिहार के औरंगाबाद में रहने वाला एक किसान इसकी खेती कर रहा है। आपको बता दें कि हॉप शूट्स नामक इस सब्जी का कई क्षेत्रों में सकारात्मक इस्तेमाल किया जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस सब्जी के एक किलोग्राम की कीमत एक लाख रुपए है।
इस सब्जी के इस्तेमाल से कई सारी औषधियों का निर्माण किया जाता है। इसके अलावा इस सब्जी की मदद से कई सारे एंटीबायोटिक दवाइयां भी बनाई जाती हैं। दांत और टीबी जैसे बीमारियों से निजात पाने में यह बहुत लाभकारी है। इस सब्जी के फूल को भी लोग खूब पसंद करते हैं। इसके फूल को हॉप कोन्स कहा जाता है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आठवीं सदी में लोग इसे बीयर में मिलाकर पीते थे। इस सब्जी की खेती सर्वप्रथम जर्मनी में शुरू हुई थी। उसके बाद इसका प्रसार दुनिया के बाकी देशों में भी होने लगा। अब इस सब्जी की खेती भारत के बिहार राज्य में शुरू हो गई है।
सब्जी की तस्वीर को आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – “एक किलोग्राम इस सब्जी की कीमत एक लाख रुपए है। दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, हॉप शूट्स, जो कि बिहार के एक किसान अमरेश सिंह द्वारा पैदा की जा रही है। इस सब्जी की खेती भारतीय किसानों के लिए गेम चेंजर बन सकती है।”
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
