प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देती हूं कि सीएनटी एसपीटी पर बोलिए, दुष्कर्म पर बोलिए, गायब रोजगार पर बोलिए। बीते दिन झारखंड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस को दी गई चुनौती का जवाब देते हुए कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं या बंटवारे के प्रधानमंत्री हैं, इस पर बोलिए।

झारखंड के पाकुड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि जिस तरह आप मैदान से कुर्सियां हटा रहे हैं, आप इनकी सरकार को कुर्सी से हटाइए। ऐसी सरकार बनाइए जो आपके हित में काम करे। सोच समझकर अपना वोट दीजिए। हम आपके लिए काम करेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पाकुड़ में जनसभा कीं। उन्होंने बरहरवा में कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम के समर्थन में वोट मांगा। इस दौरान कुछ समय के लिए लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। लोगों ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी। हेमंत सोरेन ने मंच से सबसे शांति की अपील की। कुर्सियां नहीं फेंकने की गुहार लगाई
प्रियंका गांधी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन आपकी है। आप सिद्हो कान्हो की धरती से हैं। ये चुनाव झारखंड के अस्तित्व बचाने का चुनाव है। भाजपा की सरकार आपकी आत्मा पर हमला कर रही है। भाजपा की विचारधारा अंधी है। आदिवासी संस्कृति पर वार कर ये आपको बरबाद करते हैं। भाजपा ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट का दुरुपयोग किया। इंदिरा गांधी ने आजीवन आपके लिए काम किया। भाजपा की सरकार जमीनें छिनने में लगी हैं। प्रियंका बोलीं, उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले में आदिवासी भाई बहनों की निर्मम हत्या की गई। जमीन लेने के प्रयास में खूब खून खराबा हुआ। मुझे मिलने से भी रोक दिया गया। संताल के सियासी जंग में आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दम भर रही हैं।
प्रियंका दिन के एक बजे विशेष विमान से पहले पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट पर आईं। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के श्रीकुंड मैदान स्थित सभास्थल पर पहुंचीं। इस चुनावी जनसभा में महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। हेमंत दुमका और बरहेट दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal