अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं। अभिषेक और एश्वर्या अक्सर फंक्शन और पार्टी में नजर आते हैं। आज दोनों की आठ साल की बेटी आराध्या है। पांच फरवरी को अभिषेक अपना जन्मदिन मनाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी शाही अंदाज में हुई थी। यह तस्वीर ऐश्वर्या की मेहंदी की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या मेहंदी लगाते हुए नजर आ रही हैं। मेहंदी के दौरान ऐश्वर्या ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था।
‘बंटी और बबली’ के ‘कजरा रे’ गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और उनके साथ ऐश्वर्या राय नजर आ रहे हैं।
अभिषेक ने ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था। शादी में अभिषेक ने अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। यह तस्वीर अभिषेक के बरात ले जाते हुए की है।
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन बेटे की शादी की रस्म करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ में उनके परिवार के दूसरे सदस्य नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या ने शादी में सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। शादी में ऐश्वर्या बेहद खुश दिख रही थीं। देखिए दुल्हन बनीं ऐश्वर्या राय की तस्वीर।
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक ऐश्वर्या की शादी की साड़ी 75 लाख की थी। इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। साड़ी का बॉर्डर सुनहरे रंग से मढ़ा था और उस पर Swarovski क्रिस्टल जड़े थे। ये तस्वीर फेरे लेने के दौरान की है।
खास बात है कि शादी में मीडिया की एंट्री बैन थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद ये सारी तस्वीरें आई थीं।