सभी 243 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। 120 सीटों पर एनडीए तो महागठबंधन को 113 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चिराग पासवान आठ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य दो सीट पर आगे चल रही हैं।

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में पहले जहां महागठबंधन ने पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छू लिया था। वहीं अब एनडीए गठबंधन उसे कड़ी टक्कर दे रहा है।
रुझानों में लोजपा छह सीटों पर तो अन्य पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। जबकि लंदन से पढ़ाई करके लौटीं पुष्पम प्रिया पीछे चल रही हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal