बिहार : आज गांधी मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

बिहार विधानसभा के पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को बिहार के बोधगया में पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

गांधी मैदान पर होने वाली यह रैली दोपहर दो बजे शुरू होगी। चुनाव की घोषणा के बाद यह किसी भी नेता द्वारा की जाने वाली पहली रैली है।

रैली को संबोधित करने से पहले नड्डा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ पटना के महावीर मंदिर में प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पटना में स्थित जेपी आवास का दौरा किया। आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती है।

बिहार चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा ने अमित शाह, राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं की रैलियों की तैयारी की है।

बिहार में एनडीए से लोजपा के अलग होने के बाद भाजपा बदले जातीय समीकरण पर करीब से नजर रख रही है। पार्टी में कई नेताओं का मानना है कि लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद दलित वोट लोजपा के खेमे में जा सकते हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com