प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वॉड्रा कोरोना संक्रमित हैं। रॉबर्ट वॉड्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी आए दिन चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं। पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था।
बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर में क्वारंटाइन हो गई थीं। उनका कूक कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों ने प्रियंका गांधी को घर में 14 दिन तक आइसोलेट रहने की सलाह दी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
