पाकिस्तान में राजमार्ग पर एक महिला के साथ उसके तीन बच्चों के सामने सामूहिक दुष्कर्म मामले के संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक शाहबाज गिल ने शनिवार को ट्वीट किया, पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक और लाहौर के पुलिस प्रमुख को बधाई। एक संदिग्ध के डीएनए का मिलान हो गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि गुज्जरपुरा इलाके में एक महिला की कार में ईधन खत्म हो गया या उसमें खराबी आ गई। राजमार्ग पर वह मदद का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दो डाकुओं ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मेडिकल रिपोर्ट से भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस घटना से देशभर में आक्रोश फैल गया। लाहौर, इस्लामाबाद और देश के अन्य हिस्सों में अपराधियों को पकड़ने और उन्हें सजा देने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal