वेस्टइंडीज के स्टार ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिंगिंग को करियर बनाया। ब्रावो यहां भी धूम मचा रहे हैं। सुपरहिट चैंपियन की तरह ब्रावो का नया गाना छमिया भी रिलीज के साथ ही जबर्दस्त धूम मचा रहा है। इसमें ब्रावो के साथ फेमस डांसर शक्ति मोहन नजर आ रही है।

ब्रावो लंबे समय तक भारत में रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने नए गाने छमिया में भारत को बेस बनाया है। इसमें भारत में होने वाले शादी के धूम-धड़ाके, मस्ती को शामिल किया है।
ब्रावो ने इसी साल क्रिकेट से संन्यास लिया। अब उन्होंने अपनी हॉबी को प्रोफेशन बनाते हुए सिंगिंग शुरू की। उनका पहला गाना चैंपियन दुनियाभर में बहुत लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने कुछ और गाने गाए। ब्रावो अब एक और गाना लेकर आए हैं।
भारत में शादी के सीजन को देखते हुए ब्रावो ने इंडियन वेडिंग पार्टी सांग छमिया रिलीज किया है। इस गाने में ब्रावो के साथ देश की स्टार डांसर शक्ति मोहन भी नजर आ रही है। ब्रावो गाने में शक्ति से रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में भारतीय शादियों में होने वाली मस्ती, नाच-गाने को शानदार तरीके से दिखाया गया है। खासतौर से पंजाबी शादी की धूम दिखाई गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal