साल 2017 में भारतीयों के लिए पूरे विश्व में मिल रही ख्याति के गर्व करने का मौका मिला। हरियाणा के सोनीपत से दुनिया का फलक नापने वाली मानुषी छिल्लर ने जून 2017 में विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था।

रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और युक्ता मुखी के बाद मानुषी भी मिस वर्ल्ड बनने में कामयाब रही। अब मानुषी फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं।
ख़ास बात है कि गुरुवार यानी आज मानुषी अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं, सोनीपत से निकलकर बॉलीवुड पहुंचने का उनका सफ़र…
मानुषी छिल्लर के मॉडलिंग के करियर की शुरुआत हरियाणा से हुई। अपने करियर की शुरुआती दौर में मानुषी सोनीपत के भगत फूलसिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही थीं। तीसरे वर्ष की पढ़ाई के दौरान वह मिस हरियाणा बनीं।
मानुसी ने उनके मिस वर्ल्ड इवेंट मे पूछ गया कि किस प्रोफेशन में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए मां को चुना।
लेकिन उन्होंने कहा कि सैलरी का यहां मतलब प्यार और सम्मान से है। इसके जून 2017 में उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज रखा गया। यह खिताब 17 साल बाद भारत के खाते में आया।
मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम बनाने वाली मानुषी अब एक्टिंग का रुख कर चुकी हैं। जल्द वह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने अक्षय कुमार की फ़िल्म पृथ्वीराज को चुना है।
इस फ़िल्म में संयोगिता का किरदार निभाने वाली हैं। ख़ास बात है कि उन्हें अक्षय कुमार के अपोजिट कास्ट किया गया है। फ़िल्म के साल 2021 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त फ़िल्म की शूटिंग रुकी हुई है। सब कुछ सामान्य होने पर यह वापस से पटरी पर आ जाएगा
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal