गुरु नानक जयंती का दिन अपने आप में खास होता है। इसे गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के प्रथम गुरु थे जिन्होंने जीवन में लोगों को सदैव अच्छाई के मार्ग पर चलने की सीख दी थी। पंचांग के अनुसार इस बार गुरु नानक जयंती 15 नवंबर (Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes) यानी आज मनाई जा रही है।
गुरु नानक जयंती का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे लोग गुरु पर्व के नाम से भी जानते हैं। यह पर्व सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्म का प्रतीक माना जाता है, जो दुनिया भर के सिखों द्वारा बेहद उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 नंवबर, 2024 यानी आज मनाया जा रहा है। यह दिन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर विचार करने और प्रेम, करुणा और एकता फैलाने का एक पावन समय माना जाता है, तो चलिए इस पावन दिन (Guru Nanak Jayanti 2024) को और भी खास बनाने के लिए अपने प्रियजनों को गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हैं।
गुरु पर्व की शुभकामनाएं (Guru Nanak Jayanti 2024 Wishes)
प्रकाश पर्व आपके जीवन को रोशनी से भर दे, आपके परिवार को सभी दुखों से दूर करे, गुरु नानक जयंती व प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव जी आपको शांति और दया के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें, गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।
खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो, हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो जीवन में कभी कोई मुसीबत आए, तो आपके सर पर सदा गुरु नानक देव का हाथ हो, गुरु पर्व की शुभकामनाएं।
गुरु नानक जयंती पर आपको खुशी, समृद्धि और ज्ञान की शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आपके जीवन में सद्भाव, सुख और करुणा लेकर आएं।
आइए गुरु नानक देव जी की दिव्य रोशनी और विरासत का जश्न मनाएं, गुरुपर्व की शुभकामनाएं।
यह गुरुपर्व आपके लिए सभी चुनौतियों से पार पाने का साहस और शक्ति लेकर आए, गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाएं और हर जगह प्रेम और शांति फैलाएं, आपको गुरु नानक जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं।
वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा, बस यही कामना है हमारी, सभी घरों में बनी रहे सदा खुशहाली, गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal