आज होगा सीएम पटेल की नई टीम का शपथ ग्रहण

गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। पटेल शुक्रवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। यह फेरबदल भाजपा के मिशन 2027 के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण को परखने की तैयारी कर रही है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत सुबह 11 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल के अलावा 16 मंत्री थे। इनमें आठ कैबिनेट एवं आठ राज्यमंत्री थे। पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली थी। 182 सदस्यों की विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत यानी 27 मंत्री हो सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, विस्तार में दस नए मंत्री मिल सकते हैं। समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। सभी विधायकों को गांधीनगर में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सीएम भूपेंद्र पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल और वरिष्ठ नेताओं के साथ अंतिम बातचीत हो चुकी है। नड्डा का गुजरात दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक के कुछ दिनों बाद हो रहा है, जहां गृह मंत्री अमित शाह, सीआर पाटिल और सीएम पटेल ने बदलाव की रणनीति तैयार की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com