बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। हालाकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को खुले तौर पर स्वीकार नहीं किया हैं।

मलाइका अरोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम खान हटा दिया है। मलाइका अरोरा अरबाज खान की पूर्व पत्नी है। अरबाज और मलाइका का तलाक मई 2017 में हुआ था लेकिन मलाइका ने अपना नाम नहीं बदला था।
मलाइका अरोरा और अरबाज खान की शादी साल 1998 में हुई थी। इनकी शादी 19 सालों तक चली। साल 2016 में दोनों अलग रहने लगे जबकि साल 2017 में दोनों का ऑफिशली तलाक हो गया। तलाक के बाद से ही इन दोनों के अलग-अलग रिलेशनशिप के बारे में चर्चा चलती रही है।
मां के बंब तो बम्ब और बेटी के बम तो एटम बम्ब, तस्वीरें देखकर लोगो के छूट रहे हैं पसीने
पिछले काफी दिनों से अर्जुन और मलाइका को पार्टीज में साथ देखा जा रहा है और अब मलाइका के खान सरनेम हटाने से इनके रिश्ते पर मुहर लगती दिख रही है। खबरों के अनुसार दोनों एक साथ एक फ्लैट भी खरीद चुके हैं।
हाल ही में करण जौहर के शो में अर्जुन कपूर ने बताया था की वो इस वक्त रिलेशनशिप में हैं। वहीं, मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना एक फोटो शेयर किया था जिसमें वे एक खास लॉकेट पहने नजर आ रही थी। जिस पर A और M लिखा हुआ था।