आज नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन माँ कुष्मांडा का पूजन किया जाता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 20 अक्टूबर का पंचांग।

20 अक्टूबर का पंचांग –
दिन: मंगलवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 11:18 बजे समाप्त।
आज का पर्व एवं त्योहार: विनायक चतुर्थी व्रत, ललिता पंचमी, शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी, मां कुष्मांडा की पूजा।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 11 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी ज्येष्ठा नक्षत्र 26 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र सौभाग्य योग 09 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग वृश्चिक में चंद्रमा 26 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात् धनु में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 25 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 05 बजकर 46 मिनट पर होना है।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय 20 अक्टूबर को दिन में 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त उसी दिन रात को 08 बजकर 50 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।
अमृत काल: शाम को 06 बजकर 01 मिनट से शाम 07 बजकर 30 मिनट तक।
रवि योग: देर रात 02 बजकर 12 मिनट से 21 अक्टूबर के सुबह 06 बजकर 26 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से दोपहर 02 बजकर 45 मिनट तक।
आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। इसी के साथ आज का दिन व्रत और पूजा पाठ के लिए बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है। कहा जाता है आज मां दुर्गा की पूजा के साथ आप गणेश जी, हनुमान जी तथा मां त्रिपुरा सुंदरी की आराधना कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal