राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के बैनर तले सोमवार को केरल में फंसे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नगर उंटारी के सभी दुकानों से धन संग्रह किया गया। धन संग्रह सर्व प्रथम बस स्टैंड के दुकानों में किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि बाढ़ की वजह से केरल में काफी नुकसान हुआ है।
ऐसी संकट की घड़ी में सभी लोगो को बढ़कर उनकी मदद करना हमसबों की जिम्मेदारी है। लोगों ने कहा कि यह आपदा केरल का नहीं बल्कि पूरे भारत की है। इस अभियान में संग्रहित राशि व बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरत के सामान भेजे जाएंगे। धन संग्रह करने वाले लोगो मे संघ के विद्या सागर,कौशलेंद्र झा, सुधीर श्रीवास्तव, फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के अविनाश कुमार,अमर सोनी, सूचित कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, अभय कुमार सोनी, देव शर्मा, शशि कुमार, दीपक कुमार, रितेश कुमार, राजीव कमलापुरी, रूपेश कुमार गुप्ता सहित अन्य कई लोग शामिल थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal