किसी भी भाषा को समझना हुआ अब आसान, इस AI ऐप की मदद से चुटकियों में बनेगा काम

दो लोगों के बीच कम्युनिकेशन के लिए भाषा बाधा बन सकती है। हालांकि एआई के इस दौर में यह बाधा भी चुटकियों में दूर की जा सकती है। जी हां आप एआई ऐप की मदद से किसी भी भाषा को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर समझ सकते हैं। इतना ही नहीं एआई ऐप की मदद से आप दूसरे व्यक्ति को अपनी बात समझा सकते हैं।

एआई का इस्तेमाल हर दूसरे काम में हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानो की बहुत से कामों में एक बड़ी मदद साबित हो रहे हैं।

इसी कड़ी में जहां भाषा दो लोगों के बीच बातचीत करने को लेकर एक बड़ी बाधा बन सकती है, एआई के साथ इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

जी हां, अगर आपके फोन में ट्रांसलेशन के लिए एआई ऐप मौजूद है तो आप किसी भी भाषा को आसानी से समझ सकते हैं और दूसरों को अपनी बात समझा भी सकते हैं। ट्रांसलेशन के लिए आप अपने फोन में भारत सरकार का भाषिणी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है भाषिणी

राष्ट्रीय भाषा प्रौद्योगिकी मिशन (NLTM) भाषिणी को सरकार ने जुलाई 2022 में लॉन्च किया था। भाषिणी प्लेटफ़ॉर्म के जरिए भारतीय नागरिकों को अलग-अलग भाषाएं ट्रांसलेट कर समझने की सुविधा मिलती है। भाषिणी AI मॉडल और API पर आधारित प्लेटफॉर्म है।

भाषिणी ऐप कहां से करें डाउनलोड

भाषिणी ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को Bhashini (Beta) के नाम से खोजा जा सकता है। ऐप के ठीक नीचे MeitY, Government Of India लिखा नजर आ जाएगा। इस ऐप को install बटन पर टैप कर डाउनलोड कर सकते हैं।

भाषिणी ऐप कैसे करें इस्तेमाल

एक बार ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं तो इसमें वॉइस, टेक्स्ट, कॉन्वर्स जैसे ऑप्शन नजर आ जाएंगे। ट्रांसलेशन के लिए दो भाषाओ को चुना जा सकता है, पहली भाषा जो आपको आती है, दूसरी वह जिसमें आपको ट्रांसलेशन चाहिए।

अपनी भाषा में मैसेज टाइप करने के बाद ट्रांसलेट के बटन पर टैप कर लेते हैं तो नीचे बॉक्स में आपको चुनी हुई भाषा में सेम वही टेक्स्ट मिल जाता है। टेक्स्ट के अलावा, आप वॉइस के जरिए भी अपनी भाषा को किसी दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।

भाषिणी ऐप पर आपको इंग्लिश के अलावा, बांग्ला, डोगरी, कोंकणी, गुजराती, हिंदी, मैथिली, मराठी से अपनी भाषा में ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com