कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महासभा को संबोधित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी।
मंच पर पहुंचने के बाद प्रियंका ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं बिजनौर जाते हुए जगह-जगह प्रियंका के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। बिजनौर के रास्ते हापुड़ में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चांदपुर के रामलीला मैदान में हो रही किसान महासभा में भारी भीड़ जुटी है। उधर, पुलिस- प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बिजनौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया था कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को चांदपुर पहुंचेंगी। वह रामलीला मैदान में किसान महासभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए जोरों पर तैयारी चल रही हैं।
प्रियंका गांधी व कांग्रेस के बाकी नेता किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था।
इससे पहले, 10 फरवरी को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन भी किए थे। इसके अलावा रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह में जियारत की थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
