भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं के लिए लखनऊ तथा वाराणसी में भी कृष्णा कुटीर का निर्माण कराया जाएगा। 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं के लिए निराश्रित होने के साथ साधना करना मुश्किल है। ऐसी महिलाओं के लिए आश्रय सदन की जरुरत है। संपत्ति को लेकर लोग तथा परिवार अपने घर की महिलाओं को ठुकरा देते हैं। पागलखाने भेज देते हैं। ऐसी महिलाओं को सदन में लाया जाए। यहां रहने वाली वृद्धाओं की देखभाल जिला प्रशासन करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर महीने स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। उनके लिए संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उनके हुनर को संवारा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी और लखनऊ में इस तरह के सदन बनवाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में कृष्ण कुटीर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal