वैसे तो हमारे भारत में नेशनल पार्क की कोई कमी नही है। एक के बाद एक मन को मोह देने वाले पार्क है जिनकी ख़ूबसूरती देखने से बनती है। उन्ही में से एक हैं मध्य असम में बसा काजीरंगा नेशनल पार्क। तो आइये जानते हैं। इस पार्क की खूबियां जो आप के मन को मोहित कर देंगी। यह पार्क हरे भरे जंगलो से भरा हुआ है। यहाँ विभिन्न प्रकार के जानवरो का आवास हैं।

1. वर्ल्ड हेरीटेज साइट – काजीरंगा नेशनल पार्क को वर्ल्ड हेरिटेज पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर लंबे घने घास के मैदान के साथ खुले जंगलो , बोहत सारी झीलों से भरा हुआ है। इस पार्क का तीन चौथाई से ज्यादा भाग हर साल बाढ़ से डूब जाता हैं।
2. सदाबहार वन – यह वन उष्णकटिबंधीय दलदली सदाबहार वन कंचाझुरी पनवारी के पास स्थित हैं जो की पेड़ो से ढका रहता हैं। यह वन भारतीय गैंडो और भारतीय हाथियों का आवास हैं। इसके अलावा भी कई प्रकार के जीव जंतु भी यहाँ पाए जाते हैं। यहाँ विभिन प्रकार की मछलियों के जलाशय स्थान भी हैं।
3.ग्रेपेल्कन का ब्रीडिंग ग्राउंड – इसके अलावा कांजीरंगा गाँव के पास ग्रेपेल्कन का बिडिंग ग्राउंड है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार की जीव जन्तुओ की 300 प्रजातियां देखी जा सकती हैं। यहाँ पर एक सींग वाले गैंडे को भी देखा जा सकता सकता हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal