अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की बैठक शनिवार को गढ़देवी मोहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर ठाकुर ने कहा कि एकता से संगठन मजबूत होगा। समाज के सभी लोगों को एक मंच पर आने की जरूरत है। समाज के सभी लोग जागरूक होंगे तो समाज का उत्थान हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी हमारा समाज बहुत पिछड़ हुआ है। सभी लोगों को समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। पांच सदस्यीय कमिटी में संजय ठाकुर, मुन्नु ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, नंदू ठाकुर व अशोक ठाकुर को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का संचालन विजय ठाकुर ने किया। इस मौके पर नरेश ठाकुर, जगदीश ठाकुर, रविन्द्रनाथ ठाकुर, इंद्रमणी ठाकुर, संजय ठाकुर, मुन्नु ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, अशोक ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal