हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के शादनगर के बाहरी इलाके में एक लड़की की जली हुई लाश बरामद हुई है।

मृत महिला की पहचान पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी के तौर पर हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि जलाने से पहले डॉक्टर का यौन उत्पीड़न किया गया था
हादसे पर महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि सड़को पर भेड़िये घूम रहे हैं। जो महिला पर झपटा मारने की फिराक में रहते हैं।
जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और आरोप साबित होने के बाद उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि NCW का एक सदस्य वहां जा रहा है, वह पिड़िता के परिवार की सहायता करेगा और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। वह पुलिस के साथ कॉर्डिनेट देखेगी कि कार्रवाई जल्द से जल्द हो।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal