प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ सगाई और रोका कर लिया है। शनिवार को प्रियंका के मुंबई आवास पर पूजा-पाठ के साथ ये दोनों रस्में सम्पन्न हुईं। इसके साथ ही दोनों की रिलेशनशिप अब सार्वजनिक हो गयी है। प्रियंका और निक दोनों ने सगाई के तुरंत बाद एक-दूसरे के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर इस रिश्ते को फैंस तक पहुंचा दिया। 
प्रियंका और निक को जीवन में नया अध्याय शुरू करने के लिए बधाई दी जा रही है, मगर साथ ही उम्र के फ़ासले को लेकर भी यह जोड़ी चर्चा में है। प्रियंका 18 जुलाई को 36 साल की हुई हैं तो निक अभी 25 साल के हैं। निक और प्रियंका की तरह बॉलीवुड में और भी सेलेब्रिटीज़ कपल रहे हैं, जिनके बीच उम्र का यह फ़ासला था। हालांकि इतना नहीं, जितना इन दोनों के बीच है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal