बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर सिंह से अपने लव रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं।

आए दिन दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते स्पॉट किया जाता है। जल्द ही बॉयफ्रेंड रणबीर का जन्मदिन है जिसको स्पेशल बनाने की जिम्मेदारी किसी और ने नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने ली है।
इस साल रणबीर कपूर के बर्थडे के साथ एक और जश्न होने वाला है। हाल ही में एक्टर ऋषि कपूर अपना इलाज करवाकर न्यूयॉर्क से वापस आ चुके हैं। उनसे मिलने के लिए हर कोई बेताब है।
ऐसे में रणबीर कपूर के बर्थडे के साथ साथ अब उनकी वापसी की भी शानदार पार्टी की जाएगी। इन दोनों खास मौको को साथ मनाया जाएगा। पार्टी की पूरी जिम्मेदार आलिया भट्ट ने अपने ऊपर ली हुई है। अब देखना ये होगा की 28 सितम्बर को आलिया क्या नया लेकर आती हैं।
ऋषि कपूर के इलाज के दौरान भी अक्सर वे रणबीर कपूर के साथ उनसे मिलने जाती रही हैं। आलिया भट्ट अब कपूर फैमिली की अनऑफीशियल मेंबर बन चुकी हैं। ऋषि कपूर के वापस आने पर भी आलिया उनके घर पर मिलने पहुंची थी।
https://www.instagram.com/p/BzfxI9zhbb7/?utm_source=ig_web_copy_link
हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर को उनकी बेस्ट फ्रेंड अकांक्षा की पार्टी में साथ स्पॉट किया गया था। सोशल मीडिया में दोनों की एक फोटो खूब वायरल हो रही है जिसमें आलिया रणबीर कपूर को गले लगाकर पोज दे रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B2ihWhfA0Sr/?utm_source=ig_web_copy_link
आलिया भट्ट जल्द ही पिता महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग बीते महीने पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर समेत पूजा भट्ट, संजय दत्त भी नज़र आएंगे। इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र और फिल्म आरआरआर में भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal