अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और बहन जाह्नवी कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसके सबूत कई इवेंट में और सोशल मीडिया पर मिल चुके हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो दोनों की बॉन्डिंग को ज्यादा स्ट्रॉन्ग करती है। दरसअल, हाल ही में दोनों भाई-बहन एक साथ रैंप वॉक करते नजर आए और इस दौरान की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर, जाह्नवी और बहन खुशी कपूर का खास ख्याल रखते हैं। कई मौकों पर अर्जुन, जाह्नवी के साथ खड़े दिखाई दिए हैं।

इसी क्रम में दोनों एक फैशन ट्यूर में डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैंप वॉक करते नजर आए। इस दौरान दोनों काफी खुबसूरत लग रहे थे। रैंप वॉक के दौरान अर्जुन कपूर और जाह्नवी ने एक खास थीम पर आउटफिट पहने हुए थे।

रैंप वॉक के बाद जाह्नवी कपूर ने इस खान अनुभव बताया और उन्हें काफी अच्छा लगा क्योंकि उन्हें अपने बड़े भाई के साथ रैंप वॉक करने का मौका मिला।

जाह्नवी कपूर ने रैंप वॉक की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और अनामिका खन्ना के फैशन को लेकर अपनी राय भी लिखा है। इस फैशन शो का आयोजन कोलकाता में किया गया था।

अगर जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी हाल ही में वेबसीरीज घोस्ट स्टोरीज में नजर आई थीं और अब एक के बाद एक कई फिल्में आने वाली हैं।

जाह्नवी जल्द ही गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित कारगिल गर्ल, रुही-अफ़्जा और दोस्ताना-2 में नजर आने वाली हैं। वहीं, अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म पानीपत में नजर आए थे और अब जल्द ही संदीप और पिंकी फरार में दिखाई देंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com