बिहार में अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। बेखौफ होकर कहीं भी अनहोनी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को पटना के पड़ोसी जिले आरा में अपराधियों ने कांग्रेस से जुड़ी युवा इकाई एनएसयुआई (NSUI) के जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों को गोली मारी है। दोनों को चिंताजनक हालत में प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। खास बात कि गोली मारने की यह घटना डीएम आवास के निकट हुई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार आरा के नवादा थाना क्षेत्र में डीएम आवास के निकट हुई इस वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह व एक अन्य अप्पू सिंह डीएम आवास के निकट गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।
अचानक हुई इस घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई। जब तक गोली की आवाज सुन लोग जुटते, तब तक अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद जुटी भीड़ ने दोनों जख्मी नेताओं को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों जख्मियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal