जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अपनी नई न्यूरोसाइंस स्टार्टअप कंपनी ‘टेम्पल’ में 12 खास पदों पर वैकेंसी निकाली है। यह कंपनी एलीट परफॉर्मेंस एथलीट्स के लिए एक अनोखा वियरेबल डिवाइस बना रही है, जो दिमाग की गतिविधियों और ब्लड फ्लो को मॉनिटर करता है। गोयल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है, जहां उन्होंने ऐसे इंजीनियर्स की तलाश की बात कही है जो खुद एथलीट हों और अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेते हों।
टेम्पल कंपनी का लक्ष्य एक ऐसा हेड-वॉर्न डिवाइस बनाना है जो नियर-इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी का इस्तेमाल कर ब्रेन हेल्थ को ट्रैक करे। गोयल ने इसे ‘दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण वियरेबल’ बताया है और जल्द ही इसके लिए वेटलिस्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी में काम करने वाले लोगों को खुद वह डिवाइस पहनना होगा जो वे बनाते हैं, और इसे परफेक्ट बनाने तक नफरत करना होगा।
ये हैं 12 पद जिन पर हो रही है भर्ती
टेम्पल में इंजीनियरिंग और न्यूरोसाइंस से जुड़े इन विशेष पदों पर भर्ती हो रही है। ये पद हार्डवेयर, एआई, ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस और न्यूरल डिकोडिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं।
एनालॉग सिस्टम्स इंजीनियर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन इंजीनियर्स
एम्बेडेड सिस्टम्स इंजीनियर्स (लो-लेवल हार्डवेयर ब्रिंग-अप, एम्बेडेड सिग्नल और इमेज प्रोसेसिंग, एम्बेडेड एआई)
डिजाइन और वैलिडेशन इंजीनियर्स (सेंसर्स, एक्ट्यूएटर्स, बैटरी, एंटीना, ऑप्टिक्स)
सीएमएफ इंजीनियर्स और एडहेसिव मैटेरियल्स इंजीनियर्स
सेंसर एल्गोरिदम इंजीनियर्स (एस्टीमेशन थ्योरी, सेंसर फ्यूजन)
डीप लर्निंग इंजीनियर्स (एमएल मॉडल डेवलपमेंट फॉर फिजियोलॉजिकल मेट्रिक्स)
कम्प्यूटेशनल न्यूरोसाइंटिस्ट्स
बीसीआई इंजीनियर्स (रियल-टाइम ईईजी/ईएमजी एक्विजिशन और प्रोसेसिंग)
न्यूरल डिकोडिंग रिसर्चर्स (ब्रेन एक्टिविटी टू सेमांटिक मैपिंग)
कंप्यूटर विजन इंजीनियर्स (फेशियल माइक्रोएक्सप्रेशन, सबवोकल मसल डिटेक्शन)
न्यूरोइमेजिंग एमएल इंजीनियर्स (मल्टीमोडल सेंसर फ्यूजन)
प्रोडक्ट मैनेजर्स (जो फिग्मा के जरिए खुद काम कर सकें, बिना डिजाइनर की मदद के)
योग्यता और शर्तें
उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग और न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में गहन ज्ञान होना चाहिए। वे ऐसे लोग हों जो क्राफ्ट और कैटेगरी दोनों के प्रति ऑब्सेसिव हों। कंपनी एलीट एथलीट्स के लिए डिवाइस बना रही है, इसलिए आवेदकों को फिटनेस को गंभीरता से लेना होगा। पुरुषों के लिए बॉडी फैट 16% से कम और महिलाओं के लिए 26% से कम होना चाहिए।
अगर आप अभी इस स्तर पर नहीं हैं, लेकिन तीन महीनों में पहुंचने का कमिटमेंट करते हैं, तो भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, प्रोबेशन पीरियड तक इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। कंपनी का कहना है कि वे ऐसे लोगों को हायर करना चाहते हैं जो खुद बॉडी को एक्सट्रीम तक पुश करते हों, न कि सिर्फ सर्व करते हों।
यह शर्त सोशल मीडिया पर विवादास्पद बनी हुई है, क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इससे योग्य कैंडिडेट्स छूट सकते हैं। हालांकि, गोयल का मानना है कि यह कंपनी के मिशन से जुड़ा है।
कैसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार अपनी कोर स्किल को सब्जेक्ट लाइन में लिखकर build@temple.com पर ईमेल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप एम्बेडेड सिस्टम्स इंजीनियर हैं, तो सब्जेक्ट ‘Embedded Systems Engineer’ रखें। कंपनी की वेबसाइट weartemple.com या लिंक्डइन पेज पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध है।
दीपेंदर गोयल कितनी देंगे सैलरी
टेंपल में इन पदों के लिए आधिकारिक वेतन आंकड़े सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि भारत में इस तरह के पदों के लिए विशेष रूप से बेंगलुरु/गुरुग्राम में 0-5 साल अनुभवी को ₹10-20 लाख प्रति वर्ष ऑफर किए जाते हैं। सीनियर लेवल 10 साल से ज्यादा अनुभव पर यह ₹20-45 लाख प्रति वर्ष या इससे अधिक हो सकती है।
दीपिंदर गोयल ने क्या कहा?
दीपिंदर गोयल ने इस पोस्ट में कहा, “Come find your tribe.” यानी अपनी ट्राइब ढूंढो। टेम्पल कंपनी अभी प्रारंभिक चरण में है और गोयल की यह नई वेंचर जोमैटो के अलावा उनकी दूसरी बड़ी पहल है। यह भर्ती प्रक्रिया टेक और फिटनेस के इंटरसेक्शन पर फोकस्ड है, जो आने वाले समय में न्यूरोटेक इंडस्ट्री को नई दिशा दे सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal