Xiaomi स्मार्टफोन को इन डिवाइस को मिलेगा HyperOS अपडेट

Xiaomi का HyperOS अपडेट लॉन्च हो गया है। धीरे-धीरे इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। भारत में भी यह अपडेट मिल चुका है और कंपनी के द्वारा उन डिवाइस की लिस्ट भी शेयर कर दी गई है। जिन्हें ये अपडेट मार्च और अप्रैल मिलेगा। इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। आइए इसे डाउनलोड करने का तरीका जान लेते हैं।

 शाओमी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम में भारत में लॉन्च हो गया है। इसे MIUI से रिप्लेस किया गया है। इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। लॉन्च हुए इस अपडेट को लेकर यूजर्स के जेहन में कई सवाल हैं। यहां ऐसे डिवाइस की लिस्ट बताने वाले हैं जिन्हें ये अपडेट मिलेगा और साथ ही इसे डाउनलोड करने का तरीका भी बताने वाले हैं।

इस डिवाइस को मिलेगा अपडेट

मार्च में इन्हें मिलेगा अपडेट

Xiaomi 12 Pro

Redmi Note 13 Pro +

Redmi Note 13 Pro

Redmi Note 13

Redmi Note 12 Pro +

Redmi Note 12 Pro

Redmi Note 12

अप्रैल में इन्हें मिलेगा अपडेट

Xiaomi 11 Lite

Xiaomi 11i

Mi 10, Xiaomi Pad 5

Redmi 13C Series

Redmi 12

Redmi Note 11 series

Redmi 11 Prime 5G

Redmi K50i

HyperOS में क्या मिलेगा खास?

परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन- यह अपडेट MIUI की तुलना में काफी बेहतर है। कंपनी ने दावा किया है कि ये 17 फीसदी तक फास्ट काम करता है। 16 प्रतिशत ज्यादा तेजी से टास्क परफॉर्म कर सकता है।

पर्सनलाइजेशन- इस अपडेट में पर्सनलाइजेशन के लिहाज से काफी परिवर्तन देखने को मिले हैं। इसमें ड्रैग एंड ड्रॉप फाइल ट्रांसफर, ईजी कॉपी पेस्ट और डायरेक्ट फोटो इंसर्टेशन का फीचर मिलता है।

कनेक्टिविटी- लेटेस्ट अपडेट में इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस को इंटीग्रेट और नियंत्रित करने के लिए Xiaomi स्मार्ट हब पेश किया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू किया गया है.

अपडेट करने का तरीका

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा।
  • इसके बाद स्कॉल करके नीचे आ जाना है। यहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के डाउनलोड और इंस्टॉल का ऑप्शन आएगा।
  • अगर आपके फोन को लेटेस्ट अपडेट मिला होगा तो वह वहां दिख जाएगा। यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com